simmba day 6 box office collection
नमस्कार दोस्तों आप का स्वागत है खबर बॉलीवुड में
आज हम बात करेगे सिम्म्बा की 6 दिन की कमाई के ऊपर
सिम्बा ने पहले दिन 20.72 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की थी। हालांकि फिल्म उद्योग को थोड़ी ज्यादा की उम्मीद थी, लेकिन यह आंकड़ा रणवीर सिंह की किसी भी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन था। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़े और 23.33 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे।
तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का फिल्म को भरपूर लाभ मिला। फिल्म ने 31.06 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया। वर्ष के आखिरी दिन भी फिल्म का धमाल जारी रहा और 21.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। 2019 के पहले दिन फिल्म कलेक्शन और बढ़ गए।
एक जनवरी को फिल्म ने 28.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे दिन भी फिल्म 14.49 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ डबल डिजीट में पहुंची। छ: दिनों में फिल्म ने 139.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर हिट का खिताब पा लिया है। आने वाले दिनों में सुपरहिट श्रेणी में भी शामिल हो सकती है।

No comments