Breaking News

sanju box office collection: 15th day, day 15, 15 day, day 15th , संजू की कमाई

sanju box office collection: 15th day, day 15, 15 day, day 15th , संजू की कमाई 


नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है खबर बॉलीवुड में
बात करने वाले है संजू की कमाई के ऊपर



राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी 'संजू' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है. 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है और इसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. राजकुमार हिरानी संजय दत्त के सुपरहिट मुन्नाभाई सीरीज बना चुके हैं जबकि उन्होंने आमिर खान के साथ 'पीके' और '3 ईडियट्स' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं.  राजकुमार हिरानी की फिल्मों का रिकॉर्ड रहा है कि उनका करिश्मा बॉक्स ऑफिस पर जल्द खत्म नहीं होता है.


रणबीर कपूर की 'संजू' की धमक बॉक्स ऑफिस पर 'सूरमा' रिलीज होने के बाद भी बरकरार है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 'सूरमा' के आगे 'संजू' की पकड़ थोड़ी ढीली जरूर पड़ जाएगी लेकिन इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इस तरह से 'संजू' रणबीर के करियर की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन गई है।

रिलीज के बाद से 'संजू' की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी लेकिन कमाई का आंकड़ा धीरे ही सही लेकिन लगातार जारी था। बीते काफी दिनों से रणबीर के फैंस 'संजू' के 300 करोड़ी होने का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह आंकड़ा 'संजू' ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को छू लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर की 'संजू' ने 15वें दिन की कमाई के बाद 300 करोड़ कमा लिए हैं। 'संजू' फिल्म ने पहले हफ्ते शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ रहा। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार की कमाई 12.90 करोड़, शनिवार को 22.02 करोड़, रविवार को 28.05, सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़ बुधवार को 6.90 करोड़, गुरुवार को 5.75 करोड़ रहा। वहीं शुक्रवार की कमाई के बाद 'संजू' का अब तक का कलेक्शन मिलाकर 300 करोड़ हो गया है।

300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के बाद 'संजू' रणबीर के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। इस फिल्म के साथ ही रणबीर कपूर ने साबित कर दिया है कि 'संजू' के सामने किसी भी फिल्म का टिक पाना मुश्किल है और ऐसा ही हाल दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' का हुआ। दोनों की बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर रही लेकिन रणबीर की 'संजू' ने 'सूरमा' को मात देते हुए बॉलीवुड के नए 'सूरमा' बन गए हैं।

300 करोड़ के आंकड़े को महज 15 दिन में पार कर रणबीर ने बाकी फिल्मों के आगे का सफर मुश्किल कर दिया है। 'संजू' की शुरू की कमाई के आंकड़े को देखें तो उसके लिए इतनी लंबी पारी बॉक्स ऑफिस पर खेलना कोई बड़ी बात नहीं थी। इस फिल्म से शुरुआत से ही कई ताबड़तोड़ कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिसका नतीजा 300 करोड़ के क्लब में शामिल होना है।


No comments